नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब स्वागत है आपका आज के इस लेख में आज मैं आपको born on instagram course और इस से पैसे कैसे कमाए इसके बारे में सब बताऊंगा। आजकल बहुत ऐसा प्लेटफॉर्म है जिनकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं।
आज की सदी में अधिकतर चीजें डिजिटल हो गई है इससे पैसे कमाने का जरिया भी डिजिटल हो गया है। आज की सदी में मुश्किल से कोई ऐसा होगा जो घर बैठे पैसे ना कमाना चाहता हो। आज हम एक ऐसे प्लेटफार्म के बारे में बात करेंगे जिससे आप घर बैठे आसानी से पैसे कमा पाएंगे।
आप सभी इंस्टाग्राम तो चलाते ही होंगे तो आपको उसके बारे में बताने की ज्यादा जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम ने कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम से पैसे कमाने का नया तरीका जोड़ा है। तो दोस्तों आज मैं आपको इंस्टाग्राम के उसी तरीके के बारे में बताऊंगा जिसका नाम है born on instagram तो इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
Introduction
दोस्तों आपने सही सुना इंस्टाग्राम ने पैसा कमाने का नया तरीका जोड़ दिया है। इंस्टाग्राम के इस तरीके से आप पैसे कमा सकते हैं उससे पहले आपको इसकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आजकल बहुत से लोग इंस्टाग्राम से अच्छा खासा पैसे कमा रहे हैं कुछ लोग तो इससे reels बनाकर फेमस हो गए। इंस्टाग्राम reels ही एक ऐसी चीज है जो उसे इतना फेमस बनाती है
और शायद लोग इसी की वजह से इंस्टाग्राम को ज्यादा पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम reels अधिकतर लोग बनाना और देखना पसंद करते हैं इसी को देखते हुए इंस्टाग्राम ने ऑनलाइन इंस्टाग्राम से पैसे कमाने का नया तरीका जोड़ दिया है। इस लेख में आपको इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के नए तरीके के बारे में बताऊंगा जानने के लिए आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा।
नॉइस फॉर वॉइस आज आपके लिए born on instagram क्या है? Born on instagram course, born on instagram से पैसे कैसे कमाए? और इस लेख में आपको born on instagram को शुरू से लेकर अंत तक बताया गया है इसे जानने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बस या लेख पूरा पढ़ना होगा।
1. Born on instagram क्या है?
Born on instagram इंस्टाग्राम के द्वारा launch किया गया एक अर्निंग मेथड है जिसमें आप बिना किसी थर्ड पार्टी वेंडर को ऐड किए बिना इंस्टाग्राम से पैसे कमा पाएंगे। इंस्टाग्राम पर ज्यादातर दो तरह से पैसे कमाए जाते हैं पहला एफिलिएट मार्केटिंग दूसरा paid promotion इन दोनों ही तरीके में किसी तीसरे इंसान को चुनना पड़ता है।
Born on Instagram ऐसा नहीं होता है Born on Instagram की मदद से आप इंस्टाग्राम से ही पैसे कमा पाएंगे। आपको पता होगा कि यूट्यूब ने आज के समय में यूट्यूब शॉर्ट्स भी मोनेटाइज कर दिए हैं और यूट्यूब शॉर्ट वीडियो अपलोड करने के लिए बोनस भी देता है। इसी को देखते हुए इंस्टाग्राम ने भी एक प्लेटफार्म लॉन्च किया है born on Instagram जिसकी मदद से आप इंस्टाग्राम से पैसे कमा पाएंगे।
आपको मैं आगे इस लेख में born on Instagram के कोर्स और आपको उसमें sign up कैसे करना है सब बताऊंगा। Born on Instagram पर आपको इंस्टाग्राम मोनेटाइजेशन के संबंधित सारे टूल और रिसोर्सेज वहीं पर मिल जाते हैं। Born on Instagram पर आपको एक कोर्स मिलता है जिसका नाम क्रिएटर कोर्स है।
स्पोर्ट्स में आपको कुछ वीडियो दिखाई जाएंगी जिन्हें देखने के बाद आपको कुछ सवालों के जवाब सही-सही देने होंगे। तो चलिए दोस्तों बाकी की जानकारी आगे इस लेख में दी गई है बिना किसी देरी के आगे का प्रोसेस जानते हैं।
2. Born on instagram लॉगिन कैसे करें?
Born on Instagram पर लॉगइन करने के लिए मैंने यहां पर आपको स्टेप्स में बताया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप born on Instagram पर लॉग इन करना सीख जाएंगे।
1. सबसे पहले आपको अपने फोन में क्रोम ब्राउज़र को खोलना है फिर आपको 3dot पर क्लिक करके डेक्सटॉप साइट ऑन कर लेनी है।
2. आपको क्रोम ब्राउजर पर आकर born on Instagram सर्च करना है सबसे पहले आपके सामने bornoninstagram.com की साइट दिखेगी आपको उसे ओपन करना है।
3. साइट को ओपन करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखेगा और आपको नीचे की तरफ BOI creator journey लिखा दिखेगा।
4. जहां पर BOI creator journey लिखा है उसी के नीचे get started now का button दिख रहा होगा।
5. आपको उस get started के बटन पर क्लिक करना है क्लिक करने के बाद आपके सामने इस तरह का इंटरफ़ेस दिखेगा।
6. आपके सामने अब नया पेज खुल गया है new user registration आप को दिख रहा होगा लेकिन आपको उसमें अपना यूजरनेम डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह लेगा ही नहीं।
7. new user registration के नीचे इंस्टाग्राम अकाउंट और उसके नीचे इंस्टाग्राम का लोगो दिख रहा होगा उसके बगल में validate Instagram handle लिखा देख रहा होगा।
8. validite Instagram handle पर क्लिक करना है जब आप क्लिक करेंगे तो आपसे पूछा जाएगा आप क्रोम ब्राउजर से स्टार्ट करना चाहेंगे या इंस्टाग्राम ऐप से।
9. आपको इंस्टाग्राम को सिलेक्ट करना है फिर आपके पास दो ऑप्शन आएंगे क्रोम ब्राउजर से स्टार्ट करना है या फोन के ब्राउजर से।
10. आपको क्रोम ब्राउजर सिलेक्ट करना है फिर आपके सामने इंस्टाग्राम की आईडी का यूजर नेम और पासवर्ड मांगेगा जो आप को दे देना है।
11. यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन पर क्लिक करना है उसके बाद आपको save your login info दिखाएगा आपको save info button पर क्लिक कर लेना है।
12. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा उसमें BOI आपके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता है ऐसा लिखा हुआ आएगा और नीचे दो बटन दिखेंगे allow और don’t allowed क्या आपको allow के बटन पर क्लिक करना है।
13. आपके सामने नया पेज खुल जाएगा कुछ इस तरह का इसमें आपका यूजर नेम आपके सामने लिखा होगा पासवर्ड डालकर प्रोफाइल मैं नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करना है।
14. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप सीधा होम पेज पर लैंड हो जाएंगे अब आपको ऊपर लॉगइन का ऑप्शन दिखेगा उसमें आपको यूजर नेम पासवर्ड डालकर लॉगइन करना है। उसके बाद आपके सामने update your time zone दिखेगा अपने कंट्री के हिसाब से टाइम जोन सिलेक्ट कर ले।
15. अब आपका साइन अप का प्रोसेस पूरा हो गया है अब आप आगे के प्रोसेस के लिए तैयार हैं आगे का प्रोसेस कंप्लीट क्रिएटर कोर्स है।
3. Born on instagram course (complete creater course)
अब आपका पूरा sign up का प्रोसेस पूरा हो चुका है अब आप born on instagram पर creator course को पूरा देख सकते हैं। इस कोर्स में आपको 3 पार्ट्स में वीडियो देखने को मिलेगी पहली manage your presence यह चार भागों में बांटा गया है इसे देखकर आपसे कुछ सवाल कुछ सवाल पूछे जाएंगे।
दूसरा part create है इसे भी आपको चार भागों में देखने को मिलेगा जिसे आपको इसके चारों भागों को देखना होगा और उससे जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। तीसरे पार्ट का नाम grow है इसमें वीडियो को पांच भागों में बांटा है जो कि आपको पूरी देखनी है और इससे जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी देने जरूरी हैं।
चौथा भाग earn money instagram इसमें एक ही वीडियो में देखने को मिलती है जिसमें आपको इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के तरीके के बारे में बताया जाता है। जब आप यह कोर्स को पूरा कंपलीट देख लेते हैं तो आप आगे की प्रोसेस आसानी से पार कर सकते हैं और फिर पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
1. Born on instagram किसका प्लेटफार्म है?
Born on instagram इंस्टाग्राम का ही प्लेटफार्म है इसके इस्तेमाल से आप बिना किसी थर्ड पार्टी को चुने हुए इंस्टाग्राम से ही पैसे कमा सकते हैं।
2. Born on instagram course क्या है?
Born on instagram course में आपको इंस्टाग्राम के टूल्स और रिसोर्सेज के बारे में नॉलेज देता है जिसकी मदद से आप अपने फॉलोअर्स और लाइक्स आसानी से बढ़ा सकते हैं और इस कोर्स में आपको इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए इसे भी बताया गया है।
3. क्या Born on instagram course फ्री में है?
जी हां दोस्तों born on Instagram यह कौन सा भी फ्री में दे रहा है लेकिन दावा किया जा रहा है कि आगे चलकर यहां पैसे लेने लगेगा।
4. क्या Born on instagram गिफ्ट भी भेजता है।
जब आप born on instagram के सारे कोर्स को पूरा कर लेते हैं और आप उसके सारे प्रोसेस को आसानी से पार कर देते हैं इंस्टाग्राम एक क्रिएटर के रूप में आप को एक गिफ्ट भेजता है जिसमें 1 तकिया और वाटर बोतल के साथ और भी कई चीजें होती हैं।
Conclusion
दोस्तों आज के लेख में बस इतना ही born on instagram पर आपको कैसे login करना है और इसको कैसे प्रोसेस से इस्तेमाल करना सब लेख में बता दिया है। आप इसका कोर्स पूरा करने के बाद आप इससे पैसे कमा सकते हैं।
अगर आपको इसके कोर्स से संबंधित या फिर किसी और से संबंधित कुछ समझ नहीं आया है तो आप बिना झिझके कमेंट में पूछ सकते हैं। अगर आपका इस लेख से संबंधित कोई सवाल जवाब हो तो कमेंट में अवश्य पूछ सकते हैं।